फॉल्स सीलिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग CISF की तत्परता से बड़ा हादसा टला

किरंदुल=  टाउनशिप क्षेत्र (आउट ऑफ जुरिस्डिक्शन) स्थित फुटबॉल ग्राउंड के समीप मुकेश टी स्टॉल में शनिवार शाम अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को शाम लगभग 4:15 बजे इकाई के OCB नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि दुकान की फॉल्स सीलिंग के अंदर विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी है।

[img-slider id="274450"]


सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए NMDC के सेफ्टी विभाग एवं स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराया गया। वहीं CISF के अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी प्रयास शुरू कर दिए।

लगभग 5:05 बजे आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति क्षति नहीं हुई। समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने CISF फायर विंग की त्वरित, साहसिक और पेशेवर कार्यप्रणाली की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने एक बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया।

प्रशासन की सजगता और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया ही सबसे बड़ी सुरक्षा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button