11th March 2026
देश विदेश की

फोटोस्टेट दुकान वाला निकला पाकिस्तानी जासूस, ISI को दे रहा था गोपनीय सूचनाएं

राजस्थान (Rajasthan) से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने जासूसी करने के आरोप में सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक फोटोस्टेट की दुकान चलाता है।

केवल यही नहीं बल्कि गिरफ्तार आरोपी निबाब खां ISI के लिए जासूसी का काम करता है। इस मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने कहा कि, ‘जैसलमेर के चांदन से निबाब खां को गिरफ्तार किया गया है।’ इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘जो काफी लंबे समय से आईएसआई के स्थानीय एजेंट के रूप में काम कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी को पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी दी गई थी।’ आप सभी को बता दें कि बता दें कि खुफिया अधिकारी ने बताया कि आरोपी निबाब खां साल 2015 में पाकिस्तान यात्रा पर गया था। इसी के साथ वह वहां आईएसआई के हैंडलर के संपर्क में आया।

वहीं इस दौरान उसे 15 दिन का प्रशिक्षण और 10 हजार रुपए दिए गए। इसी के साथ ही भारत लौटने पर उसने भारत के साथ जासूसी शुरू कर दी। केवल यही नहीं बल्कि वह दो-तीन बार और पाकिस्तान गया था। इसी के साथ निबाब खां की चांदन में मुख्य राजमार्ग पर मोबाइल फोन, सिमकार्ड व फोटो स्टेट करने की दुकान है। अब उस पर यह आरोप है कि इस दुकान की आड़ में स्थानीय सैन्य गतिविधियों की जानकारी ले कर अपने हैण्डलर को उपलब्ध करवाता था।

Related posts

MDL में अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8वीं और 10वीं पास जल्दी करें आवेदन

ADMIN DESK

’80 रोटी, 3 किलो चावल, 2 किलो मटन’ रोज खाता है ये आदमी, कमी ना हो इसलिए किया ये बड़ा काम

Aapki Aawaz

गर्मी में नहीं छूटेगा पसीना! बिना बिजली के ये पंखा देगा जबरदस्त ठंडक, कीमत भी काफी कम

Aapki Aawaz

Leave a Comment