स्कूल में हुआ हादसा छात्रा, अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस…
रायगढ़।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर क्षेत्र के बोईरदादर में स्थित सेन्ट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में आज दोपहर तकरीबन पौने 1 बजे कक्षा 9वीं की छात्रा स्कूल के दूसरे माले से गिर गई। अचानक घटी से इस घटना से हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई और छात्रा को आनन-फानन में जेएमजे मॉर्निंग स्टार हास्पिटल ले जाया गया था। जहां से उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत को अभी गंभीर बताया जा रहा है और उसे अंदरूनी चोटें आई है।चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया कि सेन्ट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में आज दोपहर विजयपुर की रहने वाली एक छात्रा जो कि कक्षा 9वीं की छात्रा है, वह स्कूल के दूसरे माले से अचानक गिर गई। छात्रा को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाते हुए परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। छात्रा दूसरे माले से गिरी है या फिर इस घटना की कोई और वजह है छात्रा के होश में आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पायेगी।



