देश विदेश

बच्चों के वैक्सीनेशन पर अच्छी खबर! मार्च से इस आयु वर्ग के बच्चे लगवा सकते हैं वैक्सीन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच एक राहतभरी खबर है. देश में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन पहले ही शुरू हो चुका है और अब मार्च तक 12 से 15 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर NTAGI यानी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन की बैठक में जल्द फैसला हो सकता है.

वैक्सीनेशन तेज करने की तैयारी

मार्च तक 15 से 18 उम्र के बच्चों का टीकाकरण पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद 12 साल से 15 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाता सकता है. इसके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध हैं. 12 से 15 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन के लिए DCFI यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल चुकी है.

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 15 साल के आयुवर्ग में दी जा सकती है. अभी 15 से 18 एज ग्रुप में यही वैक्सीन दी जा रही है. कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ एन. के. अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 7.4 करोड़ (7,40,57,000) आबादी में से 3.45 करोड़ से ज्यादा को अब तक कोवैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और उन्हें 28 दिनों में दूसरी डोज दी जानी है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button