बटमूल कॉलेज की रेडक्रास इकाई ने किया वृक्षारोपण

आप की आवाज
*बटमूल कॉलेज की रेडक्रास इकाई ने किया वृक्षारोपण*
रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रकृति की छटा को समेटे बटमूल आश्रम कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल के मार्गदर्शन में एवं रेडक्रास व रेडरीबन क्लब प्रभारी डॉ. विक्रांत कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10/09/22 को भारतीय रेडक्रास सोसायटी, जिला- रायगढ़ के निर्देशानुसार वृक्षारोपण सह संरक्षण किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रान्त गुप्ता एवं रेडक्रास स्वयंसेवको द्वारा विभिन्न प्रजाति के वृक्ष आम, आंवला, जामुन, करंज, नीम इत्यादि को महाविद्यालय परिसर में लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा स्वयं वृक्ष लगा कर विद्यार्थियों को उसके महत्व से अवगत कराया। इस अभियान में कंप्यूटर विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री अजय महतो, श्रीमती प्रज्ञा विश्वाल, श्री सौरभ गुप्ता, तथा स्वयं सेवक खुशबू मेहर, सूरज पासवान, चंद्रिका साय, रबिना चौहान, समीर खड़िया, उत्तर साव, दुष्यंत, सुदेष्टा, मानिता यादव ने वृक्ष लगाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. विक्रांत गुप्ता ने सभी का धन्यवाद करते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु अपने- अपने घरों में वृक्ष लगाने एवं उसके संरक्षण हेतु प्रण लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button