छत्तीसगढ़

CG News: डबरी में डूबने से दो साल के बच्चे की हुई मौत, घर में पसरा मातम…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG NEWS : बलरामपुर-रामानुजगंज ग्राम पंचायत भवरमाल से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां घर के सामने ही बने डबरी में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जो बच्चा कुछ देर पहले अपनी बहनों के साथ खेल रहा था। उसकी डूबने से मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार के सुबह 9:30 बजे के करीब शिवांशु बखला पिता भावेश बखला अपने चार बहनों के साथ घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के सामने ही डबरी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि जब वह कुछ देर तक घर में नहीं आया तो घर वाले खोजने लगे तो डबरी में देखा तो वह डबरी में डूबा हुआ था। घटना से शिवांशु के माता-पिता गहरे सदमे में हैं।चार बहनों के बाद शिवांशु था। घर में सबका लाड़ला शिवांशु के अचानक इस प्रकार चले जाने से परिजनों के साथ-साथ पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button