देश विदेश

बदला नागिन का! पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने बेटे को डस कर लिया बदला, नाबालिग की मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सिहोर: बॉलीवुड फिल्मों में अपने नाग के मर जाने पर अक्सर नागिन को बदला लेते तो देखा ही होगा, लेकिन बुधनी के जोशिपुर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक बच्चे को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से कुछ घंटे पहले ही उसके पिता ने एक सांप को मारा​ था, जिसके बाद लोग इसे नागिन का बदला मान रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोशीपुर में किशोरी लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। किशोरी लाल मेहनत मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वहीं, नवरात्रि के दौरान गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे उनके घर के पास एक सांप निकल आया, जिसको किशोरीलाल एवं उनके परिजनों ने जान से मार कर फेंक दिया और अपने पूजन पाठ में लग गए।

वहीं, घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रात करीब 2:00 बजे एक अन्य सांप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 वर्षीय रोहित को डस लिया। लड़के के चिल्लाने पर अन्य लोग जाग गए आनन-फानन में रोहित को होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया। इधर डसने वाले सांप को परिजनों ने रात में ही मार डाला।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button