बदला नागिन का! पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने बेटे को डस कर लिया बदला, नाबालिग की मौत
सिहोर:
मिली जानकारी के अनुसार बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोशीपुर में किशोरी लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। किशोरी लाल मेहनत मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वहीं, नवरात्रि के दौरान गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे उनके घर के पास एक सांप निकल आया, जिसको किशोरीलाल एवं उनके परिजनों ने जान से मार कर फेंक दिया और अपने पूजन पाठ में लग गए।
वहीं, घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रात करीब 2:00 बजे एक अन्य सांप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 वर्षीय रोहित को डस लिया। लड़के के चिल्लाने पर अन्य लोग जाग गए आनन-फानन में रोहित को होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया। इधर डसने वाले सांप को परिजनों ने रात में ही मार डाला।