छत्तीसगढ़न्यूज़

बर्थडे पार्टी में जा रहे कॉलेज छात्र की हत्या, पान दुकान संचालक ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों चाकूबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच न्यायधानी बिलासपुर से एक मामला सामने आया है, जहां पान दुकान चलाने वाले युवक ने कॉलेज स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम देवव्रत सिंह पैंकरा है, जो लैलूंगा का निवासी है। देवव्रत अपने दोस्त का बर्थडे पार्टी मनाने निकला था। इस बीच उसने पान दुकान वाले से उधार में पैसे मांगे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पान दुकान वाले ने देवव्रत की चाकू मारकर हत्या कर दी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button