बलात्कारी को बचाने में लगी हुई है BJP, उपचुनाव प्रत्याशी ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी को लेकर CM भूपेश बघेल का बयान

दबिश के दौरान पुलिस आरोपी फरार निकाला। बता दें कि झारखंड पुलिस ने अब तक तीन लोगों के घर दबिश दी है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रत्याशी बीजेपी ब्रम्हानंद पर रेप का आरोप लगा है। कांग्रेस की शिकायत के बाद आज झारखंड पुलिस गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची है। जानकारी के अनुसार पुलिस चारामा के लिए रवाना हो गई। संभावना बढ़ गई है कि ब्रम्हानंद की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि BJP वाले बोले थे आएं ब्रह्मनंद को गिरफ्तार करें। अब जब पुलिस आई तो BJP हाय तौबा क्यों मचा रही है। झारखंड पुलिस अपना काम कर रही है। बलात्कारी को बचाने में BJP लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा घर पहुंची है। केशव के घर मुड़खसरा में है। वहीं दबिश के दौरान पुलिस आरोपी फरार निकाला। बता दें कि झारखंड पुलिस ने अब तक तीन लोगों के घर दबिश दी है।

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चार साल से कोई कार्रवाई नहीं हुई है और अब ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पुलिस कांकेर पहुंची है। अब क्या प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष जागे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस को हार निकट दिख रही है। इस षडयंत्र का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button