बसपन का प्यार… दिलबर-दिलबर… के बाद अब दंतेवाड़ा की मुरी ने गाया- कहीं प्यार न हो जाए… वीडियो हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ के बच्चे लगातार सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। कभी अपने गाने की बदौलत तो कभी डांस के हुनर से धूम मचाए हुए हैं। अब दंतेवाड़ा जिले में 8 साल की स्कूली बच्ची की सिंगिंग प्रतिभा निकलकर सामने आई है। बॉलीवुड के दबंग स्टॉर सलमान खान व रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म कहीं प्यार न हो जाए का बच्ची ने टाइटल सॉन्ग गाया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वारयल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सुकमा के सहदेव व पेंड्रा के विवेक भी हुए फेमस
बता दें कि बस्तर के सुकमा जिले का सहदेव दरिदो का सबसे पहले वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बसपन का प्यार गीत गाया था। सहदेव को बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाने का मौका मिला। सहदेव का एलबम खूब धूम मचा चुका है। लाखों लोगों ने उसके गाने को पसंद किया। सहदेव अब छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर बन रही फिल्म में काम कर रहे हैं। नवंबर-2021 में पेंड्रा विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति देते विवेक चतुर्वेदी नाम के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। विवेक ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के गाने होश न खबर है… ये कैसा असर है… गीत पर डांस कर सुर्खियां बटोरी थी। इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आए थे।
Share This Article
Leave a review