‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर। ‘सड़क हादसे में घायल ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फैंस को ये जानकर राहत मिलेगी कि सहदेव को कई घंटों बाद होश में आया है। सिर में गंभीर चोट आने से सहदेव बेहोशी की हालत में थे, वहीं अब होश में आने से परिजनों समेत डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि बीते सप्ताह सहदेव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सुकमा में उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। यहा निजी अस्पताल में सहदेव का इलाज चल रहा है। वहीं सहदेव की सलाम​ती के लिए कई लोग दुआ कर रहे थे। वहीं अब फैंस की दुआ काम आई है।

मालूम होगा कि सहदेव बादशाह के साथ भी ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया था। हादसे के बाद से बादशाह ने सहदेव के परिजनों से बात की। वहीं उनकी टीम रायपुर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Share This Article
Leave a review