छत्तीसगढ़

बस्तर में बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 7 की घायल, दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे थे घर

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी समारोह से लौट रही बाराती वाहन केशलूर के आगे कोयेपाल के पास अलसुबह एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वर-वधु दूसरे वाहन में सवार थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। कोरबा जिले में भी यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई, जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा पखनार पुलिस चौकी क्षेत्र में यह हुआ है। बताया जाता है कि देउरगांव में शादी थी। रात करीब 2 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ, जिसके बाद दुल्हन की विदाई करा सभी बाराती स्कार्पियो वाहन से चंद्रगिरी लौट रहे थे। स्कार्पियो वाहन में 10 लोग सवार थे, जबकि दूसरी कार में वर-वधु सहित अन्य लोग बैठे थे। सुबह करीब 4 बजे कोयेपाल मोड़ के पास स्कार्पियो के चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क किनारे पेड़ से टकराई गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डिमरापार मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस दौरान दो युवकों ने मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में विनोद कश्यप और शंकर कश्यप शामिल हैं। तीसरे की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घायलों में घनश्याम, संतुराम, लूदरु, रितेश, सुखमन, कुशल और लोकेश शामिल हैं। बस्तर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

20 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 14 लोग घायल
इधर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को कोरबा हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button