छत्तीसगढ़न्यूज़

बस्तर में हो रहे धर्मांतरण जैसे अनैतिक कार्य का शिव सेना पुरजोर विरोध करती है – राजेश जैन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


हिन्दू महापंचायत के धरने के समर्थन करते हुए शिव सैनिक भी शामिल होंगे

रायगढ़। शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने ईसाईयों द्वारा किए जाए रहे धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के अनैतिक कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किये जायेंगे। वनांचल में हिन्दू आदिवासियों को धर्म परिवर्तन कराने के मामले सामने आ रहे है। वही बस्तर क्षेत्र में हिन्दू आदिवासियों पर हुए हमले की शिव सेना कड़े शब्दों में निंदा करती है। प्रदेश में बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में हिन्दू महापंचायत द्वारा कल बुधवार को रायगढ़ शहर के हेमू कलानी चौक में धरना दिया जा रहा है जिसका शिव सेना पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही शिव सैनिक भी धरना प्रदर्शन के अपनी सहभागिता निभाएंगे। वही राजेश जैन ने सभी शहरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में धरना में शामिल होने की अपील की है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button