बस ऑपरेटर्स आज निकालेंगे रैली, किराया बढ़ाने और टैक्स माफी की मांग, 13 को थम जाएंगे पहिए

रायपुर। किराया बढ़ाने और ऑफ रोड बसों की टैक्स माफी की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स ने मोर्चा खोल दिया है। बस ऑपरेटर्स आज बस रैली निकालकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेंगे। 13 जुलाई से बसें नहीं चलाने का ऐलान किया गया है।

[img-slider id="274450"]

बस ऑपरेटर्स पेट्रोट-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बाद लंबे समय से यात्री बसों का किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुरुवार को बसों की रैली निकालने की अनुमति मांगी है।

यह रैली सुबह 11.30 बजे पुराना बस स्टैंड से निकलकर जीई रोड होते हुए कलेक्ट्रारेट पहुंचेगी, जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बस रैली के बाद 12 जुलाई को बूढ़ातालाब रायपुर में एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा। 13 जुलाई को पूरे प्रदेश की बस अनिश्चितकाल के लिए खड़े कर दिए जाएंगे।

इसके बाद भी यदि मांगे नहीं मांगी गई तो 14 जुलाई को खारून नदी में प्रदेश के सभी बस ऑपरेटर जल समाधि लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button