जशपुर: छत्तीसगढ़-झारखण्ड सीमा पर जशपुर पुलिस के अधिकारी का झारखंड से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों से 200 रुपये की अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। दरअसल सीमा पर पर झारखंड से आने वाले लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट और ई-पास समेत दूसरे दस्तावेजो की जांच के लिए बेरियर लगाया गया है और पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। लेकिन वहां पर अवैध वसूली की जा रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पहले पुलिस विभाग का आरक्षक दस्तावेजों और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को कहता है और फिर दस्तावेज और कोरोना रिपोर्ट नहीं होने पर कोरोना टेस्ट करवाने को कहता है और जिन लोगों के पास रिपोर्ट नहीं है उन्हें 200 रुपए देकर प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक अन्य राज्यों या जिलों से आने वालों को 72 घंटे पहले का टेस्ट रिपोर्ट दिखाना होगा। कलेक्टर ने इस मामले में SP को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
2 days ago
तामनार जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार
2 days ago
एक ही परिवार की तीन बेटियों का शासकीय सेवाओं में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण
2 days ago
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश…. 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध
2 days ago
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच….. जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
3 days ago
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा
5 days ago
यातायात नियमों के पालन को लेकर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह सख्त…. नशे में वाहन चलाने वालों पर शून्य सहनशीलता
5 days ago
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण आज बेमेतरा जिला के सभी बैंक पूर्ण रूप से बंद रहे
5 days ago
दुनिया उन्हें नेत्रहीन कहती है,लेकिन सच यह है कि उन्होंने वह देखा है,जो आँखों वाले भी नहीं देख पाए जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य
6 days ago
बेमेतरा जिला से 35 कवि साहित्यकारों ने रायपुर साहित्य उत्सव में हुए सम्मिलित