मथुरा: जिले के गोवर्धन कस्बा की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ गाड़ी में डालकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी की मां ने एक नामजद युवक सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
बाजार गई किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से किसी काम के लिए बाजार गई थी. आरोप है कि यश उपाध्याय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को गाड़ी में डाल लिया और गाड़ी में दुष्कर्म किया. किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी.पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर
दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को बदहवास अवस्था में छोड़कर फरार हो गए. किशोरी ने इस घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी. पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंची. मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म की लिखित तहरीर थाने में दी.
पुलिस ने किया मुकद्मा दर्ज,जांच शुरू
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर यश उपाध्याय निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी गोवर्धन सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. इस मामले में एसपी देहात श्री चंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आरोपियों को विधिवत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है.
Read Next
11 hours ago
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत जशपुर पुलिस के द्वारा चलाया गया वृहत स्तर पर नशा विरोधी अभियान……
12 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
1 day ago
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ी नजर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 शुरू
1 day ago
जिले के तमनार विकासखंड के मुड़ागांव में कोयला खदान के लिए पेड़ों की कटाई, विरोध करने पर पूर्व मंत्री एवं काग्रेसी विधायक गिरफ्तार
1 day ago
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से रायपुर में निधन
1 day ago
ट्रिपल इंजन की रफ्तार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार?‘‘
1 day ago
पुलिस की वर्दी पहन कर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी दलाल गिरफ्तार
1 day ago
कलेक्टर ने प्रभु जगन्नाथ भगवान के 250 वर्ष प्राचीन मंदिर का कियाअवलोकन….
1 day ago
कलयुगी बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर की अपने पिता के सिर पर डंडे से प्राणघातक हमला… इलाज के दौरान हुई मौत…. पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 days ago
अब साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, CBSE का बड़ा फैसला छात्रों को देगा सुधार का मौका
Back to top button