स्कूलो में बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए – मनीष सोनी

बिलासपुर तखतपुर

[img-slider id="274450"]
से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट —:: हरियाली संस्थान बिलासपुर और आर्ट ऑफ लिविंग तखतपुर के संयुक्त तत्वाधान में नगर के प्रमुख स्कूलों में वृक्षारोपण किया गया। इनमें शा. आत्मानंद स्कूल, शास. इंदिरा कन्या उ. माध्यमिक शाला, बी.एम. टेक पब्लिक स्कूल, शा. जे. एम. पी. महाविद्यालय, थाना तखतपुर सहित प्रमुख जगहों पर वृक्षारोपण किया गया । जामुन, नीम, पीपल, कदम, सहित पचास छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर शा.आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य मौसमी रॉबिन्सन ने कहा कि छांव हर किसी को चाहिए पर पेड़ कोई नहीं लगाना चाहता, अगर यही हाल रहा तो हमें प्रकृति का प्रकोप झेलना होगा । लगातार हो रहे मौसम चक्र परिवर्तन का परिणाम हम देख ही रहे हैं। गर्मी के मौसम में बारिश हो रही है, ठंड में मौसम में गर्मी पड रही है। इसका प्रमुख कारण जंगलों का कटना और नदियों का सूख जाना हैं। हमे इन्हें बचाना होगा। वरना आने वाली पीढ़ी इस कृत्य के लिए हमें दोषी ठहराएगी । आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक मनीष सोनी ने कहा कि स्कूलो में बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उनके संरक्षण के बारे में सिखाया जाना चाहिए । आज सभी बड़े शहरों की हवा इतनी जहरीली हो गई है ।वहां सांस लेना भी मुश्किल है। वायु प्रदूषण को दूर करने में पेड़ प्रमुख भूमिका निभाते हैं ।अतः सभी देशवासियों को जागरूक होकर वृक्षारोपण करना चाहिए |उपेंद्र खुराना ने कहां की व्यक्ति के जीवन की शुरुआत वृक्ष से ही होती है। जैसे व्यक्ति सुबह जब जगता है। तो चाय,कॉफी, नींबू पानी लेने की इच्छा होती है और यह सब पौधे से ही प्राप्त होता है। इतना ही नहीं व्यक्ति का जीवन श्वास से ही संचालित है और सांस के लिए शुद्ध हवा हमे पेड़ पौधे से मिलती है अर्थात हमारी पूरी दिनचर्या जीवन से लेकर अंत तक वृक्ष पर निर्भर है। इसलिए हम सभी का दायित्व है। एक पेड़ जरूर लगाएं। उसे पूरी तरह संरक्षित करें। कन्या विद्यालय की ओर से जितेंद्र शुक्ला के द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपेंद्र खुराना, परवेज भारमल, मनीष सोनी, ज्ञानू देवांगन, लखन तोलानी, प्रह्लाद गुप्ता, विक्रम पाटिल, अमन सोनी, नरेश दुबे, एस के पांडेय, महेश तोलानी, नरेश साहू, रविंद्र सिंह हुरा, अंकेश गुप्ता सहित प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन, महेश दत्त पाठक, आबिद अंसारी, पंकज सिंग, अंकिता श्रीवास्तव ,श्वेता पांडेय, वासु बरेठ, निधि तिवारी, राजेश बंजारे, नेहा सिंह, रवि चंद्राकर, पी.के. कुर्रे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button