बाढ़ में फसे लोगों की जान बचाने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों का किया प्रदर्शन…… नीमगांव डेम एवं बड़ा तालाब जशपुर में एनडीआरएफ एवं नगर सेना के बाढ़ बचाव दल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया मॉक ड्रिल
जशपुरनगर 25 नवम्बर 2021/

ज्ञात हो की एनडीआरएफ के तीसरी बटालियन मुनादली कटक उड़ीसा की 33 सदस्यीय टीम द्वारा आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव के तारतम्य में दो दिवस के जशपुर भ्रमण पर है । श्री महावीर मोहंती निरीक्षक एन.डी.आर.एफ.की अगुवाई वाली एनडीआरएफ की टीम में उप निरीक्षक वी.के.मीणा, उप निरीक्षक संदीप कुमार एवं अन्य 30 विशेष प्रशिक्षित जवान हैं। जिनके द्वारा देश में उत्पन्न विषम से विषम परिस्थिति में राहत कार्य किया जाता है।
इस अवसर पर जशपुर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभा पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती योग्यता साहू जिला सेनानी नगर सेना ,श्री पी. तिर्की डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ, श्री बी.राम, एसडीएम जशपुर, श्री सौरभ चंद्राकर, सूबेदार श्री शिव शंकर सोनपाकर, सहायक उपनिरीक्षक, नगर सेना, ग्राम-नीमगांव के सरपंच सचिव, एन. ई .एस. महाविद्यालय एवं नव संकल्प संस्थान के छात्र छात्राओं के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस, नगर सेना, सीआरपीएफ के जवान तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।



