देश विदेश

लाड़ली लक्ष्मी योजना: कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को सरकार देगी 25 हजार रुपए, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अप्रैल माह से शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को कॉलेज में प्रवेश लेने पर एक मुश्त 25 हजार रुपए की सहायता राशि और दी जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान आज विदिशा जिला मुख्यालय स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर उनके जन्म-दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर परिसर में रूद्राक्ष का पौधा लगाया और सामान्यजनों से अपने-अपने जन्म-दिन के उपलक्ष्य में पौध-रोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए हरे-भरे पेड़ पौधे आवश्यक हैं। इसलिए हर व्यक्ति को न केवल पौध-रोपण जरूर करना चाहिए बल्कि पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भी पहल करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष मानव सहित अन्य सभी को जीवन भर देने का कार्य करते हैं।

साधु-संतों से लिया आशीर्वाद

जन्म-दिन कार्यक्रम में मंदिर में पधारे साधु-संतों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फूल-माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान को जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।

रक्तदान करने वालों का आभार माना

मुख्यमंत्री चौहान ने उनके जन्म-दिन पर 371 यूनिट रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दूसरों की भलाई करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है और यदि जीवन बचाने के लिए हम रक्तदान करते हैं तो इससे बड़ा दान और क्या हो सकता है।

यूक्रेन से लौटी छात्रा सृष्टि ने दी जन्म-दिन की शुभकामनाएँ

यूक्रेन से लौटी बासौदा की छात्रा कुमारी सृष्टि सोनी ने आज विदिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने सृष्टि को आशीर्वाद दिया और उसकी कुशलक्षेम पूछी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button