बारिश कम फिर भी खेती करने में जुटे किसान…

पखांजूर से बिप्लब कुंडू–5.7.22

बारिश कम फिर भी खेती करने में जुटे किसान…

पखांजूर–
मानसूनी बर्षा धीमी गति से हो रही है।अब तक पिछले वर्ष के तुलना में कम वर्षा हुई है।फिर भी क्षेत्र के किसान धान की बुआई करने जोर शोर से जुटे हुए है।रोपाई करने वाले किसान पिछड़ रहे है वही बुआई करने वाले किसानों का समय अनुकूल है।बीते कुछ सालों से हल के अपेक्षा ट्रैक्टर का उपयोग अधिक हुआ है।किसान ट्रैक्टर से जुताई कर समय का बचत कर रहे है।लेकिन खेती में लागत बढ़ गई है।इधर किसानों का धान का थरहा तैयार हो गई है, लेकिन अल्प वर्षा से किसान रोपाई नही कर पा रहे है।
अल्प वर्षा को दखते हुए भी किसान अपने खेत को जुताई करने में जी जान एक कर रहे है किसानों का आश है कि आज नही तो कल वर्षा जरूर होगी जिसका फायदा आज के महेनत काम आएगी,पर एक तरफ किसानों का चिंता बढ़ गई कि इस वर्ष अल्प वर्षा से किसान चिंतित है कि कही न कही इस प्रकार कम वर्षा हुई तो फसल को कैसे बचा पाएंगे।

Share This Article
Leave a review