
मुंगेलीः मुंगेली में स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले निर्मित अस्पताल स्टाफ के मकानों का पहली बारिश में ही बुरा हाल हो गया है। छतों से पानी टपक रहा है। दीवारों में दरारें पड़ गई हैंष। सीलन आ रही है। अब कलेक्टर ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।
Rain exposed corruption दरअसल, मुंगेली में सीजी एमएससी ने जिला चिकित्सालय मुंगेली के सामने डॉक्टरों और स्टाफ के लिए 3 करोड़ 15 लाख रु की लागत से बनाए गए जी-एफ और एस टाइप 18 मकानों में इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया है।
सीजी एमएससी द्वारा रायगढ़ के फर्म मेसर्स अशोक केजरीवाल को निर्माण के लिए ठेके में दिया गया था। ठेकेदार ने इन मकानों के निर्माण में बिल्कुल भी गुणवत्ता पर ध्यान नही दिया। कलेक्टर ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।



