अन्यन्यूज़

बाहर पति देता रहा पहरा,, खेत में पत्नी को दबोचकर दोस्त घंटों करते रहे गंदा काम… 11 लोगों ने

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में डेढ़ महीने पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने अब अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने दोस्तों से गैंगरेप करवाया। शिकायत पर ससुराल वालों और दोस्तों समेत 11 के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर लिखी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2023 में दूसरे समुदाय के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ससुराल में उनके साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पीड़िता ने पुलिस को बुलाया। ससुराल वालों ने पुलिस के सामने माफी मांग ली और अपने साथ रखने को तैयार हो गए। उसके बाद वह मुरादाबाद लौट आई। मुरादाबाद में किराये का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी।

आरोप है कि 22 मार्च को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पति दवा दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में पति ने कोल्ड ड्रिंक में शीला पदार्थ दे दिया। कुछ वक्त बाद होश आने पर उन्होंने खुद को खेत में पाया। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि पति खेत के बाहर खड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पति और ससुराल वालों समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। नामजदों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button