छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिक्री में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अव्वल रहा बिलासपुर पुलिस का पेट्रोल पंप, रचा कीर्तिमान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बेहतर प्रबंधन, ईमानदारी और टीमवर्क से हासिल की पहली रैंकिंग, आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी रजनेश सिंह ने टीम को दी बधाई

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस विभाग द्वारा संचालित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप ने पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री एवं व्यावसायिक संचालन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि पुलिस विभाग के बेहतर प्रबंधन, उपभोक्ताओं के प्रति सेवाभाव और पूरी टीम की ईमानदारी एवं समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

इस सफलता पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने पेट्रोल पंप में तैनात पुलिसकर्मियों और नोजल ऑपरेटरों सहित पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों, विशेषकर पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में तैनात पुलिसकर्मियों और नोजल ऑपरेटरों की ईमानदारी, निष्ठा एवं मेहनत के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस टीम जिले में बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ पेट्रोल पंप के प्रति आमजन का विश्वास भी इसी तरह बनाए रखेगी।

वहीं, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने भी इस उपलब्धि पर बिलासपुर जिले की पूरी टीम को बधाई दी है।

बिलासपुर पुलिस की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि अनुशासित कार्यप्रणाली, पारदर्शी प्रबंधन और सामूहिक प्रयासों से विभागीय जिम्मेदारियों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। इस उपलब्धि से पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप की टीम का उत्साह बढ़ा है और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने की उम्मीद जगी है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button