बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS जीपी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। इस वक्त देश की राजधानी नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी खबर मिली है। बताया जा रहा है कि निलंबित IPS जीपी सिंह दिल्ली में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में निलंबित IPS जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने समेत अवैध उगाही के मामलों में FIR दर्ज किए गए हैं। जीपी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास महीनों से जारी थे। वे अदालतों के चक्कर लगा रहे थे। हाल हीमें सुप्रीम कोर्ट से भी उनको निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद बताया गया रायपुर से जीपी सिंह को गिरफ्तार करने दिल्ली गई टीम के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लेकिन मंगलवार की शाम ऐसी खबर है कि जीपी सिंह की गिरफ्तारी हो गई है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button