बिग ब्रेकिंग:- बीती रात्रि कार जा गीरा खदान में,सरपंच सहित चार व्यक्तियों की हुई मौत
सारंगढ़। सारंगढ़ जिले में बीती रात एक हृदय विदारक कार दुर्घटना में सरपंच सहित 4 लोगो की मौत हो गई है। वही करीब 10-12 साल की एक बच्ची के बच जाने की खबर है ।मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टीमरलगा निवासी महेंद्र पटेल जो की वर्तमान में गांव का सरपंच है। उसका पूरा परिवार एक ही झटके में मौत के गर्भ में समा गया। घटना रात करीब 11:00 बजे की है जब महेंद्र पटेल और उसका परिवार गांव के ही एक पानी से भरे पत्थर खदान में कार सहित जल मग्न हो गए है जिसमे महेंद्र पटेल उसके माता पिता और पत्नी की मौत हो गई है जबकि कार में सवार एक बच्ची की जान बचने की खबर आ रही है ।चर्चा है की सरपंच महेंद्र पटेल काफी कर्ज में डूबा हुआ था और उसकी मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नही था यही कारण हो सकता है की उसने आत्महत्या करने के लिए कार खदान में गिराया होगा।हालाकि केवल ऐसी चर्चा है असल बात क्या होगी इसके लिए पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।घटना स्थल में सारंगढ़ पुलीस अधीक्षक राजेश कुकरेजा और उनकी टीम घटना स्थल पहुंच चुकी है और मृतकों की डेडबॉडी निकालने की प्रक्रिया की जा रहा है ।













