बिजली कटौती के विरोध में NSUI का प्रदर्शन : अधिकारियों को भेंट किया हाथ का पंखा

रायगढ़, 22 अप्रैल 2026। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को हाथ का पंखा भेंट कर व्यवस्था पर व्यंग्य किया और तत्काल सुधार की मांग की।


कटौती पर रोक नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ ने कहा कि शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

“रायगढ़ में बिजली का उत्पादन होने के बावजूद यहां के लोगों को कटौती झेलनी पड़ रही है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”


सरकार पर लापरवाही का आरोप

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है, इसके बावजूद बिजली कटौती होना प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

“सबसे अधिक कोयला, पानी और बिजली उत्पादन होने के बाद भी जरूरत के समय कटौती होना सरकार की लापरवाही है।”


व्यंग्यात्मक विरोध बना चर्चा का विषय

प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को हाथ का पंखा भेंट कर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती गर्मी और बिजली संकट को लेकर विरोध दर्ज कराया। यह सांकेतिक प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।


कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान अनिल अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, तरुण गोयल, शाकिब अनवर, अनुराग गुप्ता, गौरव साहू, जग्गू ठाकुर, मीनू गुप्ता, शिबतेंन रज़ा, बलराम, गुलशन, आदिल, अभिषेक राजा, आमिर, दीपक इज्जतदार, विकास महापात्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Back to top button