छत्तीसगढ़

बिजली गिरने से पेड़ में लगी आग : 28 बकरे-बकरियों की मौत, चरवाहे ने भाग कर बचाई अपनी जान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई। इसके चपेट में आने से 28 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि चरवाहा ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना बीती देर शाम को हुई। दरअसल डौण्डी लोहारा नगर के वार्ड 1 में बीती देर शाम एक तलाब के पास आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग गई। इससे 28 बकरे-बकरियों की एक साथ मौत हो गई। वहीं चरवाहा ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटवारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button