बिजली विभाग ने धूम धाम से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व  

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
नगर सहित क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में विद्युत विभाग ने मंगलवार 01 मार्च को धूमधाम के साथ महाशिव रात्रि का पर्व को मनाया। श्रद्वालुओ ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। विद्युत कार्यालय उप संभाग लवन में महाशिवरात्रि पर पूजा एवं प्रसाद भोग और भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्वालुओ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है इस दिन व्रत रखने वालो की सभी मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान उप संभाग लवन के ए.ई तुषार विश्वास, जे.ई. सूरज खटकर, कार्यालय सहायक मनोज कुमार साहू, राजू साहू, बनवारी बार्वे, हितेश सिन्हा, जितेन्द्र कुमार साहू, सोहन लाल साहू, मृत्युजंय पाण्डेय, ढेलूराम वर्मा, विजय साहू, सजन रजक, पंकज अग्रवाल, सोनू अवस्थी, संजय राव काले, रमाकांत अवस्थी, राजेश वर्मा, नीलकंठ साहू, अनिल ठाकुर, अंतराम पुनीत, अजय बार्वे, राजू मिश्रा, भोजराम, महादेव वेणु जायसवाल, अरविंद बर्मन, सममेदास रामचरण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button