बिना लायसेंस अवैध रूप से खाद विक्रय करने वाले पर कृषि विभाग ने की कार्यवाही

ग्राम सरवानी में संचालित हो रहा था, अवैध खाद दुकान

खरसिया। आज दिनांक 14 फरवरी को ग्राम सरवानी में अवैध खाद विक्रय पर कृषि विभाग ने जब्ती कार्यवाही की है।

जहां खरसिया विकासखंड के ग्राम सरवानी (नायकपारा) निवासी जितेंद्र पटेल पिता तुलाराम के द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से खाद विक्रय किया जा रहा था, मौके पर 263 बोरी खाद जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिसमे यूरिया 180 बोरी, पोटाश 7 बोरी, सिंगल सुपर फॉस्फेट 54 बोरी एवं इफको 12 :32:16 – 22 रासायनिक उर्वरक है।

Share This Article
Leave a review