
बिरहोर , पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के उत्थान में जीवन समर्पित करने वाले श्री जागेश्वर यादव पद्मश्री से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी
बिरहोर के भाई नाम से प्रसिद्ध हैं श्री जागेश्वर यादव
जशपुरनगर 25जनवरी 2024/ भारत सरकार द्वारा बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री जागेश्वर यादव को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।
जशपुर के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध श्री जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिला है और राष्ट्रपति जी से पुरस्कार लेने उन्हें दिल्ली जाना है।
आदिवासियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव ,अब पद्मश्री जागेश्वर यादव कहलायेंगे।
श्री यादव को आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी प्रदान किया गया है।
बिरहोर के भाई नाम से प्रसिद्ध हैं श्री जागेश्वर यादव
श्री जागेश्वर यादव जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता हैं। जो बिरहोर समुदाय के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बिरहोर और पहाड़ी कोरवा लोग जशपुर में आश्रम की स्थापना की जिसके लिए काम किया। उन्होंने ने बिरहोर समुदाय उत्थान के लिया उलेखलीय काम किए हो जैसे निरक्षरता को खत्म करना और स्वास्थ्य सेवा को उन्नत करना, शिविर लगाकर मानक के दौरान टीकाकरण की सुविधा प्रदान करना। महामारी के दौरान झिझक को दूर करने से शिशु मृत्यु को कम करने में भी मदद मिली। मृत्यु दर आर्थिक तंगी के बावजूद उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए बने रहे।


