छत्तीसगढ़

बिलासपुर केयर एंड क्योर हॉस्पिटल की उजागर हो रही लापरवाहियां हॉस्पिटल उड़ा रही है नियमों की धज्जियाँ

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

बिलासपुर। कोरोना काल मे एक बार फिर बिलासपुर के प्रताप चौक स्थित केयर एंड क्योर हॉस्पिटल की बेशर्मी सामने आयी है जिसमे हॉस्पिटल प्रबंध ने पी.पी.ई किट मास्क और ग्लब्स के साथ ही मेडिकल वेस्ट को सड़क पर ही फेंक दिया।
जिसकी जानकारी मिलते ही निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निगम की टीम को निर्देशित किया जिसके बाद टीम केयर एंड क्योर हॉस्पिटल पहुँची और हॉस्पिटल प्रबंधन को समझाइश दी, इसी बीच यहाँ के डॉक्टर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षकों से बदतमीजी करने लगे।

वहीं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के आदेश पर केयर एंड क्योर हॉस्पिटल के ऊपर जुर्माना करते हुए इस तरह की गलती करने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।
बता दे कि पहले भी केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार हो चुका है। बीते साल तो केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उसे लावारिस हालत में बाहर फेंक दिया गया था।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button