बिलासपुर में खुलेंगे 3 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल, सीएम बघेल की घोषणा, नए सत्र से छात्रों को मिलेगा लाभ

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में 3 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की हैं। बिलासपुर नगर निगम महापौर रामशरण यादव के मांग पत्र पर सीएम बघेल ने कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। इनमें लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला में पहली से 12वीं तक, अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक शाला में पहली से 12वीं तक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिलक नगर में पहली से 8वीं तक खोलने की घोषणा की है। 2022-23 शिक्षण सत्र से ही छात्रों को शिक्षा का लाभ मिलेगा। नगर निगम महापौर रामशरण यादव ने सीएम की घोषणा पर आभार जताते हुए कहा कि बिलासपुर में बढ़ते ही विद्यार्थियों की संख्या और शिक्षा के बढ़ते स्तर के मद्देनजर अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा सीएम ने करके बिलासपुर वालों को एक और सौगात दी है।

Share This Article
Leave a review