11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

बिलासपुर के मस्तूरी इलाके मे तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक ने एक और बाइक चालक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत मे सिम्स रेफर किया गया है।

बिलासपुर की ओर से आ रही माजदा CG 10 C 6462 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए आ रहा था, तभी टिकारी गांव के पास सामने की तरफ मल्हार होते आ रही बाइक को उसने सामने से टक्कर मार दी। हादसे बाद भगाने के प्रयास में वाहन चालक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई।

घटना देर शाम के सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर की ओर से आ रही माजदा CG 10 C 6462 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए आ रहा था, तभी टिकारी गांव के पास सामने की तरफ मल्हार होते आ रही बाइक को उसने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद माजदा चालक और तेजी से गाड़ी भगाने लगा।

इसी दौरान भागते हुए उसने बकरकुदा गांव के पास एक अन्य बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने 108 की मदद से मस्तूरी स्वाथ्य केंद्र भिजवाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।

Related posts

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

Aapki Aawaz

विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 50 फीसदी पदों पर होगी सीधी भर्ती: मंत्री टीएस सिंहदेव

ADMIN DESK

वनों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण तहस-नहस

Aapki Aawaz

Leave a Comment