11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

बिल्ड़र के साथ मिलीभगत कर अस्थाई कनेक्शन बाँट रहे सकरी सहायक अभियंता कँवर.. ?

सकरी सहायक अभियंता ने घुरू के किशानो के साथ पूरा एक मोहल्ला को अँधेरे में रहने को कर रहा  मजबूर… लोगो इस बात का है आक्रोश

बिलासपुर—:जहाँ एक ओर प्रदेश कि कांग्रेस सरकार मुफ्त बिजली योजना ला रही है वही विधुत विभाग में बैठे कई अधिकारी उनकी इस योजना को पनिपलित कर रहे है हम बात कर रहे है सकरी सहायक अभियंता कि मनमानी का जिसका कोई ठाह नही है.घुरू के किशानो केलिए अलग कि गई ट्रांसफार्मर पर पूरी तरह से अवैध हुकिंग कर कब्जा करवा दिया गया है.इस ट्रांसफार्मर में घुरू का एक मोहल्ला के साथ छोटे बड़े कुल 15 किशानो को कनेक्शन दिया गया था उस समय घुरू पंचायत थी.और अब घुरू नगर निगम में सामिल हो कर गुकुल नगर बन गया है .इस दौरान घुरू में कई कालोनियां बस गयी है और सबको बिजली कनेक्शन चाहिए नियम तो बहुत कुछ कहता है किन्तु सकरी डीविजन जब से तिफरा से अलग हुआ तब से यहाँ मनमानी बढ़ गयी है.लगातार अवैध कालोनी वासियों को अस्थाई मीटर कनेक्शन सहायक अभियंता द्वारा बांटा जा रहा है और बांटने के बाद विभाग भूल जा रही है कि उसको स्थाई भी करना होता है.रोज सहायक अभियंता कँवर से किशान सिकायत कर रहे है कि खेती का समय है पानी समय से नही मिल पाया तो फसल नुकशान हो सकता है वही घुरू के मोहल्ला में शाम होते ही वोल्टेज की समस्या शुरू हो जाती है कारण एक ही ट्रांसफार्मर पर सैकड़ो हुकिंग और साथ में हीटर भी चलाया जा रहा है.सहायक अभियंता रोज जाँच करवा कर कार्यवाही करता हूँ का आश्वाशन देकर सबको चलता कर दे रहे है.अवैध कालोनी वासियों ने लंबे-लंबे केबल खीचकर हुकिंग कर रखा है और बांस कि बल्ली का खंभा गड़ा रखा है जो आए दिन बरसात में तेज हवा चलने पर केबल समेत जमीन पर गिर जाता है और कीचड़ में सना केबल पड़ा होता है ऐसे में कोई भी मानव या मवेशी के साथ दुर्घटना हो सकती है इस ओर विभाग का ध्यान नही है.कोई अवैध हुकिंग करने वालो से सवाल करे तो सीधा सहायक अभियंता कँवर साहब का नाम लेते है और इस बात का जवाब कंवर साहब देना उचित नही समझते है.?

हुकिंग के केबल देखे जा सकते

तिफरा डिविजन ईई अमर चौधरी का कथन —मुझे जानकारी नही है मै सकरी सहायक अभियंता से बात करूँगा और फिर कुछ निष्कर्ष निकाल पाउँगा 

Related posts

सड़क पर दौड़ते यमराज, आखिर कौन मसीहा बचाएगा मौत के दुर्घटनाओं से…

ADMIN DESK

शादी के बाद पति को पता चला पत्नी का बड़ा राज, परेशान होकर उठाया ये खौफनाक कदम

Aapki Aawaz

आपके हर काम में देशभक्ति दिखनी चाहिए= रामचंद्र शर्मा

ADMIN DESK

Leave a Comment