न्यूज़रायगढ़

बिहान योजना की महिलाएं अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ :जिला पचायत में बिहान के अलावा अन्य योजनाओं से जुड़ी महिलाएं जिसमें से मुख्य रूप से एन आर एल एम कैडर पीआरपी एफ एल सी आर पी आरबीके बैंक मित्र सक्रिय महिला कृषि मित्र और पशु सखी का इकट्ठा होकर अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर जिसमें से मुख्य रूप से मानदेय वृद्धि करने लिए मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन सचिव पंचायत विभाग नया रायपुर मिशन संचालक एल आर एल एम छत्तीसगढ़ कलेक्टर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है

महिलाओं ने ज्ञापन में ज्ञापन में यह लेख किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के पंचायत विभाग के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सभी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से काम कर रहे हैं हमारे द्वारा जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक पर काम किए जा रहे हैं जिसमें महिला स्व सहायता समूह गठन समूह आजीविका गतिविधि जैविक कृषि गठान चारा गाड़ी विकास मनरेगा अभिसरण एवं बीमा के साथ-साथ शासन द्वारा समय-समय पर कराए जा रहे सर्वे एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन भी शामिल है हमारा कार्य पूर्णकालिक है और हमें 8 घंटे से अधिक प्रतिदिन कार्य करना पड़ता है हमें 10 गांव से लेकर 40 गांव की ग्राम पंचायतों में जाकर काम करना पड़ता है इसमें 8 घंटे से अधिक समय लगता है एवं आने जाने का कोई भत्ता नहीं दिया जाता हमें कोई अवकाश नहीं दिया जाता है यहां तक कि रविवार के दिन भी हमें काम करना पड़ता है हम दूसरे जिले एवं बाहर से आकर काम कर रहे हैं और मकान किराया भी नहीं दिया जाता है हमारा पूरा वेतन इस कार्य को करने में ही खर्च हो जाता है हम अपने मानदेय से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि हम जिस तरह अपने मूल के साथ अन्य दिए हुए कार्यों को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं उस हिसाब से हमें मानदेय नहीं दिया जा रहा है पूर्व में मानदेय बढ़ाने की बात कही गई थी किंतु आज तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया अपनी मांगों के समर्थन तन में हमने पूर्व में भी ज्ञापन दिया था किंतु अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है अतः हम सभी दुखी होकर 20 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हैं हम शासन के समक्ष अपनी निम्नलिखित मांगों को पूरा करने का निवेदन करते हैं हमें आशा है कि शासन की ओर से हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button