बीएसपीएस बिहार राज्य के कुमार निशांत अध्यक्ष तो सागर सूरज बने प्रदेश महासचिव मनोनित

*बीएसपीएस बिहार राज्य के कुमार निशांत अध्यक्ष तो सागर सूरज बने प्रदेश महासचिव मनोनित*
आप की आवाज
दिनेश दुबे 9425523689
पटना।भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अधयक्ष अशोक पाण्डेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन द्वारा बिहार राज्य इकाई का बिहार विधानसभा के प्रांगण में पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव एस एन श्याम ने बीएसपीएस का दामन थामा। वही संघ का विस्तार करते हुए अमर उजाला के ब्यूरो प्रमुख कुमार निशांत को अध्यक्ष एवं बॉर्डर न्यूज मिरर के संपादक सागर सूरज को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया। मौके पर उपस्थित राजेश कुमार सिंह, संजीव जायसवाल, नीरज कुमार द्वारा सभी पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिहार राज्य इकाई के पुनर्गठन से बिहार भर के पत्रकारों को एक मजबूती मिली है।उक्त जानकारी हिमांशु सिंह राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा दी गई ।

आ
समाचार श्रेय एवं प्रकाशन विवरणआपकी आवाज़ | सच की बात, सबके साथ
✍
रिपोर्टिंगआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कसमाचार डेस्क द्वारा तैयार
✎
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कतथ्यों, भाषा एवं प्रस्तुति का संपादन
प्रकाशित: 20 October 2023समय: 8:04 pm
अंतिम अपडेट: 20 October 2023 · 8:04 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button