बीएससी एचएचए, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज, सर्विस, डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग ऑपरेशन कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रितइच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर तक 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

जशपुरनगर 07 सितम्बर 2021/आईएसएम स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन उपरवारा, नवा रायपुर में नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी  NCHMCT   नोएडा से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग के अधीन बीएससी एचएचए, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्टसन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज, सर्विस, डिप्लोमा इन हाउस किपिंग ऑपरेशन कोर्स संचालित है। जिसमें बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 60 सीट अवधि 3 वर्ष के लिए वार्षिक शुल्क 1.10 लाख, हॉस्टल व मेस के लिए अतिरिक्त शुल्क 65 हजार प्रतिवर्ष, डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोडक्शन के 60 सीट  अवधि 18 माह के लिए कोर्स शुल्क 53 हजार, हॉस्टल व मेस के लिए अतिरिक्त शुल्क 65 हजार प्रतिवर्ष, डिप्लोमा इन फ़ूड एंड बेवरेज सर्विस के 40 सीट अवधि 18 माह के लिए कोर्स शुल्क 40 हजार हॉस्टल व मेस के लिए अतिरिक्त शुल्क 65 हजार प्रतिवर्ष एवं डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग ऑपरेशन के 40 सीट अवधि 18 माह के लिए कोर्स शुल्क 40 हजार हॉस्टल व मेस के लिए अतिरिक्त शुल्क 65 हजार प्रतिवर्ष निर्धारित किया गया है।
कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से आवेदक का 12 वी कक्षा में विज्ञान, कला, वाणिज्य, अन्य विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कक्षा 12 वी में एक विषय अंग्रेजी के साथ उक्त विषय अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 01 जुलाई 2021 को सामान्य एवम् अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु अधिकतम आयु 25 वर्ष एवम् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हेतु अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा, इक्षुक उम्मीदवार दिनांक 13 सितम्बर तक 2021 तक इंस्टीट्यूट के सिटी कार्यालय, होटल जोहार छत्तीसगढ़, तेलीबांधा, रायपुर में आवेदन पत्र सीधे या पंजीकृत डाक या ऑनलाइन जमा कर सकते है अधिक जानकारी इंस्टीट्यूट की वेबसाइट  www.ihmraipur.com

[img-slider id="274450"]
   एवम् छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट  www.chhattisgarhtourism.in  से तथा फोन नंबर 0771-4014166,  9893211465, 9977042905, 88717-92093 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button