बीच बाज़ार में पति ने पत्नी पर किए चाक़ू के 25 वार, जान बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग
नई दिल्ली:
जानकारी के अनुसार, आरोपी हरीश रोहिणी जिले का निवासी है और एक मैरिज ब्यूरो में काम करता था। उसकी 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी पर संदेह करता रहता था। शनिवार को दोनों किसी काम से बाजार गए थे, किन्तु अचानक पति को पता नहीं क्या हुआ और उसने चाकू निकालकर अपनी पत्नी पर वार करना शुरू कर दिया। ये हमला बीच बाजार सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हुआ। घटना के समय लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई, किन्तु किसी ने भी उसको रोकने का प्रयास नहीं किया। काफी सारे लोग खड़े होकर वीडियो बनाते रहे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान नीलू के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से गुजरात के निवासी थे, किन्तु दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 में रहते थे। शादी के बाद से ही हरीश को शक था कि नीलू का किसी के साथ नाज़ायज़ संबंध है, जिस कारण कई बार दोनों में लड़ाई हुई। शनिवार दोपहर एक बजे के लगभग उसने अचानक नीलू पर चाकू से 25 बार वार किया। जिससे नीलू की मौत हो गई।



