छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

एक बार फिर हमीरपुर के सड़क में खून की होली,ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के रायगढ़-हमीरपुर रोड़ पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। संबलपुरी गांव के पास 13मई को सुबह एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना आज सुबह करीबन 9 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और सामने पैदल चल रही महिला को चपेट में ले लिया, महिला ट्रेलर के पहियों के नीच बुरी तरह रौंदी गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है, जो मौके से फरार बताया जा रहा है।

जाने कैसे हुआ हादसा…

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति पत्नी हमीरपुर के रहने वाले है, जो अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए सुबह निकले थे। दोनों संबलपुरी गांव के पास पहुंचे थे, जहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। सड़क जाम होने व सड़क के किनारे गड्ढे होने के कारण पति ने पत्नी को बाइक से उतार दिया। महिला सड़क पर चल रही थी और उसका पति कुछ दूर आगे निकल गया था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर आया और महिला को चपेट में ले लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है, उन्होंने रायगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। जिससे भारी वाहनों के पहिए थम गए है, और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी है। ग्रामवासियों पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ सड़क पर गति नियंत्रण के उपाय करने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button