बैगा एवं नंदी महाराज को सौंपा प्रतीकात्मक ज्ञापन,आम आदमी पार्टी ने मंच पर आकर दिया समर्थन–

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–28.7.22

*अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन शिक्षकों ने पंडाल में मनाए हरेली, बैगा एवं नंदी महाराज को सौंपा प्रतीकात्मक ज्ञापन,आम आदमी पार्टी ने मंच पर आकर दिया समर्थन–

पखांजूर -28/7/ 2022
अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन सम्मान भूमिका निष्पक्ष बैनर के शिक्षक संगठनों ने आंदोलन पंडाल पर ही मनाए हरेली तिहार, पारंपरिक औजारों एवं गेड़ी की पूजा की। छत्तीसगढ़ के गांवो में जिस प्रकार पटेल, गायता मुखिया ,मांझी एवं ग्राम वासियों द्वारा गांव के देव गुड़ी में पारंपरिक औजारों गेड़ी एवं फसल भाजी की पूजा अर्चना कर प्रकृति एवं इष्ट देव देवताओं से अच्छी फसल एवं अच्छी बरसात और फसलों की सुरक्षा की कामना करते हैं उसी प्रकार धरना स्थल में बैगा मनीष भट्टी एवं समस्त पदाधिकारियों एवं साथियों द्वारा किसानों के औजार एवं गेड़ी की पूजा अर्चना कर 34% डीए एवं एचआरए रूपी फसल की प्राप्ति की पूजा अर्चना किया गया एवं सरकार को सद्बुद्धि प्राप्त हो इसकी ईश्वर से कामना की गई साथ ही इसके संबंध में बैगा एवं नंदी महाराज को प्रतीकात्मक ज्ञापन सौंपा गया। पूजा उपरांत महिला शिक्षक साथियों द्वारा छत्तीसगढ़ के सुआ नृत्य एवं शिक्षकों द्वारा गेड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

समान भूमिका निष्पक्ष बैनर में सम्मिलित कोयलीबेड़ा विकासखंड से छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन , शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी एकजुटता का परिचय देते हुए आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पंडाल में पहुंच अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहां की हम सभी कर्मचारियों का 2 सूत्रीय मांगे समान है ,मांगे जायज है हम सभी आपके साथ हैं हम सभी आप का समर्थन करते हैं तथा उन्हें इन 2 सूत्रीय मांगों की प्राप्ति तक आंदोलन को निरंतर जारी रखने का उनका आह्वान किया।

इससे पूर्व पखांजूर पुराना बाजार बस स्टैंड कंपलेक्स के समक्ष बने धरना प्रदर्शन पंडाल में आज जिला कांकेर से आम आदमी पार्टी भी इस आंदोलन के समर्थन मैं पंडाल में आए ।आम आदमी पार्टी का जिला कांकेर एवं कोयलीबेड़ा ब्लॉक के इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंच में आकर आंदोलन को हर प्रकार के समर्थन एवं सहयोग की वादे किए। शिक्षक संगठनों के साथियों ने मंच को संबोधित करते हुए बताया के उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन मांग पूरा होते तक अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी एवं आने वाले दिनों में आंदोलन का रूप और उग्र होते रहेगा आंदोलन में सम्मिलित सभी शिक्षक संगठन किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं हैं आर पार की लड़ाई के तैयारी में हैं।

आज की हरेली त्योहार एवं एवं औजार और गेड़ी पूजा के कार्यक्रम में शिक्षक संगठनों के प्रांतीय, जिला विकासखंड, संकुल स्तरीय पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे जबकि उपरोक्त संगठनों के बहुत से साथी सुदूर कोयलीबेड़ा मुख्यालय के तहसील कार्यालय के समक्ष आंदोलन में डटे हुए हैं। आज के कार्यक्रम में संतोष जायसवाल, प्रकाश चौधरी ,राम मनोरथ राय, भोला प्रसाद ठाकुर ,श्यामलाल दुग्गा, विवेक राय ,असीम विश्वास, गोपाल विश्वास, संगीता बागची, रंजीत कर महादेव उसेंडी,गणेश दास गोविंद बघेल, राम कुमार जांगड़े, गौतम मंडल, श्रीमती बलविंदर कौर, होरी लाल साहू ,तुमेश्वर विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, अरुण रावते, मुकेश ध्रुव, वरुण कीर्तनीय ,रूद्र नारायण शर्मा, कृष्ण पाल राणा, दशरथ उइके,दलसिंह आँचला, राकेश शुक्ला, गगन साहू ,दिनेश्वर बघेल, राकेश महंत, जयंत शांडिल्य ,परिमल राय मुकेश मंडावी, मधु कला ठाकुर, साधना शोरी, सरिता सूर्यवंशी, घासीराम निषाद, मलखानसिंह भालेश्वर ,शकीला नेताम, अहिल्या जैन ,रसीला भंडारी, गिरजा नेताम, राजेंद्र रावटे, पति राम कुमेटी, सविता पोद्दार, शिप्रा विश्वास, पूर्णिमा अधिकारी, चुनिंदा विश्वास, आरती सेन, बेबी सरकार ,पिंकी ठाकुर, माधुरी ठाकुर, पिंकी कर्मकार, अंजलि डे, सरोज विश्वास, मनोज शांडिल, शिवसागर द्विवेदी, निमाई पाल ,दिनेश सरकार, श्यामल देवनाथ, जगबंधु मंडल, उत्तम मंडल, स्वपन पोद्दार, दीपंकर चौधरी, प्रणव कीर्तनया गणेश ढाली, बादल विश्वास, शंभू साहा, गोविंद बघेल, कृष्णा महाल्दार ,मनीष मिस्त्री, झुमुर विश्वास ,रेखा विश्वास, जगदीश चक्रवर्ती, केशव मिस्त्री, मंगलू राम ध्रुव, लता बघेल, माला कर, डोमेन, उषा डोरे, पद्मिनी खुड़श्याम, , प्रतिमा खलखो, आरचित व्रत राय, गुरूदास बैनर्जी, गोपालसरकार ,फागूवा राम भुआर्य, शिशिर सरकार ,रूपा मरकाम, श्यामलाल खरे, केशव लाल यदु, सहदेई नाग, अरुण कुमार सिन्हा, भूपेंद्र उइके, जैन सिंह चंद्रवंशी ,किरण कश्यप, ईश्वरी साहू, ममता दुग्गा, रामेश्वर ध्रुव, लखन प्रसाद दुबे, रवि राणा, जोहिरलाल घूमरा, कन्हैयालाल कचलाम, सत्य प्रकाश भार्गव, लेख राम चतुर्वेदी, श्वेता भोसले, रितिका कावड़े, छोटे लाल देवांगन, हेमांगिनी हालदार सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका कर्मचारी एवं मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आईच उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button