बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया छोटा विमान, VIDEO वायरल; सोशल मीडिया पर 9/11 से तुलना

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार शाम एक छोटा विमान शहर की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टॉवर (चाइना जुन) से टकरा गया। हादसे के बाद इमारत के ऊपरी हिस्से के शीशे टूट गए और मलबा नीचे सड़क पर गिरा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

छोटा विमान इमारत से टकराया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान शाम करीब 6 बजे 108 मंजिला सीआईटीआईसी टॉवर से टकराया। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और एम्बुलेंस की टीमें पहुंचीं तथा आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सड़कें बंद कर दी गईं।

हादसे के कारणों की जांच

रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान दो-सीटर हल्का स्पोर्ट्स विमान था। दुर्घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। घटना में हताहतों की भी तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर 9/11 से तुलना

घटना के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी तुलना 11 सितंबर 2001 (9/11) के आतंकी हमले से की। हालांकि, अब तक ऐसा कोई आधिकारिक संकेत या साक्ष्य सामने नहीं आया है कि यह घटना आतंकी हमला थी। शुरुआती जानकारी इसे विमान दुर्घटना के रूप में ही दर्शाती है और जांच जारी है।

Back to top button