
बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय की गोली मारकर हत्या
*बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय की गोली मारकर हत्या*
**बिप्लब कूण्डु**
पखांजूर-सुबह से पखांजुर बंद,सड़क पर उतरे समर्थक,विधायक बिक्रम उसेंडी,बस्तर आईजी पहुंचे पखांजुर,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एव मंत्री केदार कश्यप अंतिम संस्कार में हुए शामिल कांकेर जिले के पखांजूर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष एवं पखांजुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने बीती रात को गोली मारकर हत्या कर दी है,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई पुराना बाजार चौक पर धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं,साथ ही कांग्रेस नेता के घर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्थरबाजी की है,धरना प्रदर्शन के समर्थन में पखांजुर के सभी व्यापारी अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन दिया है वही क्षेत्र में स्कूल भी बंद है।
भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा,आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा देनी चाहिए,वहीं इस मामले पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने भाजपा नेता आशिम राय की हत्या को राजनीतिक साजिश करार दिया है,उन्होंने कहा कि हमनें गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन पर मामले की जानकारी दी है उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
वही बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय की अंतिम संस्कार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एव मंत्री केदार कश्यप पहुंचा हैं,चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं पखांजुर में बस्तर संभाग के आईजी भी पहुंचे हैं पखांजुर पुलिस आरोपी के खोजबीन कर रही हैं,हालांकि एक फोटो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो व्यक्ति बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने हुए हैं पखांजुर पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी हुई हैं।
