11th March 2026
अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

बुजुर्ग पहाड़ी कोरवा दंपतियों ने  कोविड-19 का टीका लगवाकर दिया जागरूकता का परिचय….

78 वर्षीय नईहरा राम ने 70 वर्षीय पत्नी सांझो बाई के साथ कोरोना से बचाव के लिए टीका को अपनाया

जशपुरनगर 13 अप्रैल 2021/जशपुर के बगीचा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल ग्राम साहीडाड़ में निवासरत पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग दंपतियों ने कोविड-19 का टीका लगवाकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है। 78 वर्षीय श्री नईहरा राम एवं उनकी 70 वर्षीय पत्नी सांझो बाई  ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाया है। बुजुर्ग दंपति ने  जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किए जाने पर उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीका को अपनाया है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव एवं टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही उन्हें बताया गया कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी । जिससे उन्हें महसूस हुआ की वर्तमान समय में कोविड से बचने के लिए टीकाकरण ही प्रभावी उपाय है। स्थानीय निकाय द्वारा उन्हें टीका केंद्र तक लाने- ले जाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था की गई थी।  जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नही हुई।
नईहरा राम एवं उनकी पत्नी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी महसूस नहीं हुआ बल्कि टीका लगवाने के बाद वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है। अब नईहरा राम एवं उनकी पत्नी गाँव के अन्य लोंगो के लिए प्रेरणास्रोत बन गए है। नईहरा राम अपने आस पड़ोस के लोगो को कोरोना की भयावहता एवं टीका लगवाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देकर सभी को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कोरोना का टीका लगवा रहे हैं साथ ही बुजुर्गों में भी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिले के सभी नगरीय क्षेत्र एवं  ग्रामीण इलाको के लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर टीका लगवा रहे हैं।

Related posts

विशेष पिछड़ी जनजाति की विधवा महिला ने शासन से लगाई मदद की गुहार

Aapki Aawaz

एलॅन्स स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

DINESH DUBEY

भाजपाई जीत की राह में रोड़ा बनी सांसदों की गुटबाजी!

Aapki Aawaz

Leave a Comment