
बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से करीब 56 लाख रुपये के गहने हुए चोरी
*इलाके में सनसनी का माहौल*
पेंड्रा। मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में एक घटना सामने आई है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके घर से करीब छप्पन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला उजागर हुआ है।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां मरवाही के बगरार गांव का है जहां पर रहने वाली इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह मौत हो गई थी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि उम्र और बीमारी से हुई यह सामान्य मौत है। उनके पति दुलीचंद राय (80) एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। दंपति की कोई संतान नहीं है।

*महिला की मौत के बाद परिजनों ने गर्मी का मौसम और शव कंपोज न हो इसके लिए जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं मामले में उस समय नया मोड़ आया जब 21 अप्रैल को घर की तलाशी लेने पर पता चला कि एक सूटकेस और एक पेटी गायब है, जिसमें पुश्तैनी जेवर रखे हुए थे। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई तो घर से कुछ मीटर दूर खाली सूटकेस और पेटी लावारिश अवस्था मे बरामद हुई। इससे साफ हो गया कि घर में बड़ी चोरी हुई है। वहीं इस खुलासे के बाद अब महिला की मौत पर भी संदेह गहरा गया है। वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सामान्य मौत थी या फिर चोरी के इरादे से किसी के द्वारा हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही पुलिस साइबर सेल डॉग स्कोर्ट व फोरेंसिक टीम को मौके पर भेज दिया है।।वही मृतका के पति दुलीचंद राय जिनकी उम्र 80 साल है उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के पहले और बाद की परिस्थितियों को बारीकी से जांच रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


