अन्य राज्यों की

बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, बीजेपी ने की NIA से जांच की मांग और कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण, जानिये क्या है मामला

भोपाल। धारा 370 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिया गया बयान अब तूल पकड़ने लगा है। दिग्विजय सिंह के बयान को देश के साथ गद्दारी बताने के बाद बीजेपी ने अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ NIA से जांच की मांग की है। मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर दिग्विजय के बयान को देश विरोधी षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कांग्रेस से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। वीडी शर्मा ने कहा, क्या कांग्रेस नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है ?

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा, “.@NIA_India को दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। कांग्रेस की क्लब हॉउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार का होना और दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता में आने पर धारा 370 को वापस लाने की बात करना देश विरोधी षडयंत्र है।क्या कांग्रेस का नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है?”

इससे पहले शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के बयान को देश के साथ गद्दारी और देशद्रोह कहा था। सारंग ने दिग्विजय और कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर देश को तोड़ने की कोशिशि की जाएगी तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चर्चा में पाकिस्तानी पत्रकार के साथ हुई चर्चा में दिग्विजय सिंह के बयान को ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें दिग्विजय ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कश्मीर में धारा 370 पर पुनर्विचार किया जाएगा। अमित मालवीय ने लिखा, यही तो पाकिस्तान चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button