
बृहस्पत सिंह और सिंहदेव मामले को सुलझाने पुनिया पहुंचे विधानसभा,AICC का निर्देश….
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर।बृहस्पत सिंह और टीएस सिंहदेव के बीच चल रही तनातनी को खत्म करने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली लौटना छोड़ सीधे विधानसभा में दोनों नेताओं और मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि एआईसीसी के निर्देश पर पीएल पुनिया ने अपने दिल्ली दौरा को रद्द कर कांग्रेस के अंतर्कलह को शांत करने पहल कर रहे हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में पीएल पुनिया बृहस्पत सिंह और टीएस सिंहदेव दोनों से चर्चा कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यटन मंडल के पदभार समारोह में शामिल हुए है। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भी इस चर्चा में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई की देर रात रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर कथित हमला हुआ था। जिसमें बताया जा रहा है की सिंहदेव के परिजनों ने ही यह हमला किया था। हालांकि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पत सिंह ने सीधे तौर पर सिंहदेव पर ही जान से मारने की बात कही है। साथ ही बृहस्पत सिंह ने इस मामले की शिकायत कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी लिखित शिकायत की है। वहीं प्रदेश प्रभारी पुनिया से भी शिकायत की गई है।
विपक्ष ने बृहस्पत मामले में सरकार को घेरा
सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। सत्र के शुरू होते ही कांग्रेस के अंतर्कलह की बात सदन में विपक्षी दलों ने उठाया है। विपक्ष बृहस्पत सिंह और सिंहदेव मामले में सदन से आग्रह किया कि इस पुरे मामले की जांच सदन की समिति से कराइ जाये। स्पीकर डॉ.महंत ने कहा कि सरकार का पक्ष सुनने के बाद निर्णय लिया जायेगा। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में इस मामले पर मंगलवार को जवाब देने की बात कही है।
अब विपक्ष द्वारा सरकार को घेरे जाने के बाद मामला जहां गंभीर होता दिखाई दिया तब जाकर एआईसीसी ने भी इस पर हस्तक्षेप करते हुए पीएल पुनिया को इस पूरे मसले के निराकरण के लिए अधिकृत कर दिया है। यही कारण है की आनन-फानन में पीएल पुनिया एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा पहुंचकर दोनों नेताओं के बीच उपजे विवाद को समझाने का प्रयास कर रहे हैं