अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

बेतरतीब वाहनों पर पुलिस की सख्ती, सुधरी यातायात व्यवस्था,500 वाहनों पर नो पार्किंग के तहत जुर्माना

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिलीप कुमार वैष्णव @आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – यातायात पुलिस कोरबा द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है.

पिछले 03 माह में यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े करीब 500 वाहनों पर कार्यवाही कर 100000 रुपये समंस शुल्क वसूला है.पुलिस की इस कार्यवाही से शहर में यातायात सुगम हुआ है.

मालूम हो कि जिले में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार के नेतृत्व में यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर में लगातार दो पेट्रोलिंग चलाई जा रही है, जो कोसाबाड़ी से सीतामढ़ी तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है. इसके अलावा टोइंग क्रेन भी शहर में लगातार पेट्रोलिंग कर बेतरतीब खड़े मोटर सायकिल को लिफ्ट कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है.
निर्धारित जगह पर ही वाहन पार्क करें:

उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिव चरण सिंह परिहार ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी. इससे यातायात का दबाव भी बढ़ेगा उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित जगह पर ही वाहन पार्क करें और शहर में यातायात को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button