किसी भी कीमत पर रोके गांजा की तस्करी…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर. जशपुर में गांजा तस्करों द्वारा भीड़ को कुचलने की घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं. गांजा तस्करों से निपटने के लिए भूपेश सरकार कई मोर्चों पर एक्शन प्लान बना रही है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांजा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिए हैं कि इस मामले पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई जाए. इस उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलिजेंस), सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में तस्कर गिरोह, उनके आने-जाने की रास्ते और ओडिशा के गांजा उत्पादकों की जानकारियां शेयर की जा सकती हैं. इस दौरान पुलिस अधिकारी तस्करी रोकने के उपायों पर साझा रणनीति बनाने की भी कोशिश करेंगे.

[img-slider id="274450"]

 

बता दें, मुख्यमंत्री बघेल ने हाल ही में कहा था कि ओडिशा सरकार को इस बात पर नजर रखनी चाहिए की गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से आ रही है. मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक से कहा है कि गांजा तस्करी को बेहतर प्लानिंग करके रोकें. इसके लिए सीमावर्ती चेक पोस्ट पर CCTV कैमरे की व्यवस्था की जाए और 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को स्थायी चेक पोस्ट बनाने के भी निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button