छत्तीसगढ़न्यूज़

बेमेतरा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा अभियान

बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बेमेतरा में एक माह तक सेवा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान नगर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर सहित कई सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

*पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता से लेकर रक्तदान तक होंगे विविध कार्यक्रम*

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। पूरे एक माह तक शहर की साफ-सफाई, जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य आयोजन के रूप में ‘आशीर्वाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

*हर घर के सामने जलेंगे दो दीप*

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगरवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हर घर के सामने दो दीपक जलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करें। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से पूरे नगर में जनभागीदारी और शुभकामनाओं का संदेश जाएगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही इस अभियान को व्यापक और सफल बनाया जा सकता है। अभियान को लेकर नगर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button